Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा अव्यवस्था के लिए सरकार से सवाल पूछे त्रिवेंद्र : सूर्यकांत धस्माना
  • देहरादून

यात्रा अव्यवस्था के लिए सरकार से सवाल पूछे त्रिवेंद्र : सूर्यकांत धस्माना

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। काग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि त्रिवेंद्र रावत भूल रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा सरकार है, अधिकारी भी इसी सरकार के अधीन काम करते हैं। इसलिए उन्हें अधिकारियों के बजाय अपनी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।
गुरुवार को अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत को यह पता होगा कि राज्य में एक निर्वाचित सरकार है, जिसके अधीन कार्यपालिका काम करती है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री और तीर्थाटन – पर्यटन मंत्री की है। धस्माना ने कहा कि चार धाम यात्रा में जो भी अव्यवस्थाएं हैं, इसके लिए पूरी तरह से जवाबदेही राज्य सरकार व पर्यटन मंत्री की है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अव्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दोषी बता रहे हैं, साथ ही इसका एक प्रमुख कारण देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने के रूप में बता रहे हैं। धस्माना ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत निजी कारणों से इस तरह का बयान दे रहे हैं, क्योंकि उनके बनाए गए बोर्ड को वर्तमान सरकार ने भंग किया है। धस्माना ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड हो या बीकेटीसी राज्य में चारधाम और तीर्थ यात्राओं की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राज्य सरकार की ही है। इसलिए चारधाम यात्रा की दिक्कतों के लिए त्रिवेंद्र रावत को वर्तमान मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करनी चाहिए। धस्माना ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता हैं, वो लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हैं, लेकिन अब वो विपक्षी पार्टी के नेता की तरह बयानबाजी कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चैक बाउंस के आरोपी को 03 माह कारावास और जुर्माना
Next: हड़ताल से लौटे कर्मचारी, शुरू हुआ कूड़ा उठान का काम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.