Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सामुदायिक केंद्र को ठेके पर देने के विरोध में उतरे लोग
  • देहरादून

सामुदायिक केंद्र को ठेके पर देने के विरोध में उतरे लोग

AltnewsUttarakhand 24/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला के लोगों ने शुक्रवार को कॉलोनी के सामुदायिक भवन और पार्क को ठेके पर दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इसमें रायपुर विधायक और एमडीडीए के अधिकारियों की मिलीभगत है। कांग्रेस ने भी स्थानीय लोगों को समर्थन दिया है।डालनवाला की एमडीडीए कॉलोनी में स्थानीय लोग काफी संख्या में सामुदायिक भवन के समीप एकत्रित हुए और करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रवीन त्यागी और कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोबिन त्यागी ने कहा कि एमडीडीए कॉलोनी का लेआउट बनने से पहले ही पार्क और सामुदायिक केंद्र के लिए जगह छोड़ी जाती है। डालनवाला में 2014 से डालनवाला जन कल्याण समिति सामुदायिक भवन और पार्क का संचालन कर रही है। विधायक उमेश शर्मा काऊ पूर्व में इसके संरक्षक रह चुके हैं। सामुदायिक केंद्र में गरीब युवक-युवतियों के विवाह और अन्य आयोजन निशुल्क कराए जाते हैं। केंद्र के रखरखाव के लिए बाहरी लोगों के कार्यक्रम से शुल्क लिया जाता है। आरोप लगाया कि अब एमडीडीए की ओर से सामुदायिक भवन और इसके पार्क को ठेके पर देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एमडीडीए टेंडर व्यवस्था करेगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सामुदायिक भवन का व्यावसायिकरण स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधि गरीबों से उनके हक छीन रही हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण के साथ धामों में बुनियादी सुविधाएं हो मजबूत
Next: चारधाम यात्रा में केंद्र के हस्तक्षेप से जाएगा गलत संदेश :  हरीश रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.