Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में भाजपा का परचम लहराया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भाजपा का परचम लहराया

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

भाजपा की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटें बड़े अंतर के साथ जीत ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोड़ी का जादू उत्तराखंड की जनता पर सिर चढ़कर बोला। इस जोड़ी ने पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को भले ही बड़ा झटका लगा हो, लेकिन उत्तराखंड से भाजपा को बड़ी राहत मिली। यूपी के अप्रत्याशित नतीजों के बीच उत्तराखंड से पांचों सीटें बड़े अंतर से जीतने के पीछे मोदी धामी की जोड़ी के जनता के बीच कायम जादू को बड़ी वजह माना जा रहा है। शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने पांचों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। सीएम धामी ने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के भीतर 109 चुनावी सभाओं के जरिए माहौल बनाया था। इसके अलावा देश भर में भी उनके 95 के करीब चुनावी कार्यक्रम हुए। उत्तराखंड में सीएम धामी के ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं का बड़ा असर रहा। इस धुंआधार प्रचार से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना। सीएम चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड की जनता के मिजाज को भांपने में सफल रहे। सीएम ने दिसंबर से ही चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन के जरिए जनता से सीधा संवाद बनाने का जो क्रम शुरू किया, वो चुनाव अभियान के दौरान तक जारी रहा। अस्कोट से लेकर आराकोट तक सीएम धामी का ताबड़तोड़ चुनाव अभियान जारी रहा। सीएम धामी के आम जनता में इस प्रभाव को भांपते हुए ही केंद्रीय संगठन ने उनका इस्तेमाल उत्तराखंड से बाहर भी जमकर किया। राज्य से बाहर उनके करीब 95 चुनाव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई राज्यों में तो स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम धामी का नाम टॉप फाइव तक में रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 05 जून से होटल मैनेजमेंट संस्थान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Next: दून अस्पताल की इमरजेंसी में अव्यवस्थाओं पर प्रभारी के बाद अब नोडल भी बदले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.