Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मारपीट करने के आरोप में महिला समेत चार पर केस
  • हरिद्वार

मारपीट करने के आरोप में महिला समेत चार पर केस

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  घर वासप लौट रहे युवक पर घात लगाकर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक महिला सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। लंढौरा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला पठान चौक निवासी फरमान अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जून की शाम को उसका भाई परवेज अहमद अपनी बाइक पर सवार होकर मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बे के लैला मजनू चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी डंडों व अन्य हथियारों से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसकी बाइक भी तोड़ दी। मौके पर राहगीरों जो जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलफाम उर्फ रिहान, सलमा बेगम, फुरकान तथा जुल्लू निवासी बारात घर के सामने लंढौरा, कोतवाली मंगलौर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अपहरण और दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Next: एक किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.