Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • अच्छा लगता जिस तरफ देश जा रहा है उस तरफ उत्तराखंड भी जाता :  हरीश रावत
  • हरिद्वार

अच्छा लगता जिस तरफ देश जा रहा है उस तरफ उत्तराखंड भी जाता :  हरीश रावत

AltnewsUttarakhand 04/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार लोकसभा सीट पर कहीं तो चूक रही है हमारी। छह-सात विधानसभा सीट पर बहुत अच्छा वोट कांग्रेस को मिला। लेकिन हम इन विधानसभाओं के बदलाव के मैसेज को अन्य क्षेत्रों में नहीं ले जा पाए। कार्यकर्ताओं ने जोश तो दिखाया, लेकिन हम उनके मेहनत को सफल नहीं कर पाए। पूरा उत्तराखंड देश के साथ परिवर्तन की बयार में कदम ताल नहीं मिला पाया। अच्छा लगता जिस तरफ देश जा रहा है उस तरफ उत्तराखंड भी जाता। यह बात हरीश रावत ने मतगणना स्थल पर चुनाव परिणाम आने के बाद कही। उन्होंने कहा कि हमसे कहां चूक रही, इस पर भी समीक्षा की जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बड़ी हिम्मत से चुनाव लड़ा है। आशा के विपरीत परिणाम रहा। कहा कि राजनीति क्षेत्र के हार और जीत दो पहलू हैं हम हार से घबराए नहीं हैं, आगे और मजबूती से काम करेंगे। वीरेंद्र रावत ने कहा कि हम जीतकर जाएंगे इस बार नहीं तो अगली बार ही सही। कहा कि जनता के बीच में जाएंगे हो सकता है इस बार जनता को समझाने में हमारी कोई कमी रह गई हो। आने वाले आगामी चुनाव चाहे वह नगर निकाय के हों या विधानसभा के और अधिक मेहनत कर पार्टी को जीताने का कार्य करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नहीं चला मोदी का जादू, बिगड़ गया एनडीए का गणित
Next: जेल का बदला चाहते थे केजरीवाल, फिर क्यों आप का ऐसा हाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.