Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मासूम के लापता होने पर मचा हड़कंप
  • हरिद्वार

मासूम के लापता होने पर मचा हड़कंप

AltnewsUttarakhand 04/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तरी हरिद्वार में एक मासूम के रहस्मय ढंग से लापता होने पर हरिद्वार पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में मासूम की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाल मारा, लेकिन मासूम अपने ही घर में सोफे के पीछे छिपा हुआ मिला। मासूम के मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने भी राहत की सांस ली। मामला सोमवार देर रात का है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी को सूचना दी कि एक पांच साल का मासूम अपने घर से लापता हो गया है। मासूम के लापता होने की खबर मिलने पर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। तुरंत ही मौके पर पहुंचकर मासूम की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू करने के साथ-साथ क्षेत्र को खंगालना शुरू कर दिया। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाने लगे। सामने आया कि मासूम अपनी गली से बाहर गया ही नहीं है। सूझबूझ का परिचय देते हुए चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने घर को खंगालना शुरू किया। पुलिस की खुशी का ठिकाना तब न रहा जब मासूम सोफे के नीचे बच्चा बैठा हुआ मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह लुका-छिपी का खेल रहा था। इसलिए सोफे के पीछे छिप गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि मासूम सकुशल मिल गया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाशिक महासू देवता के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की
Next: शिक्षिका ने की आत्महत्या, साथी शिक्षक नामजद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.