Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य को मिला आहरण वितरण अधिकार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य को मिला आहरण वितरण अधिकार

AltnewsUttarakhand 05/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सरकार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य को अपने विद्यालय में आहरण- वितरण अधिकारी का चार्ज दे दिया है। अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के कई स्कूलों में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। यहां विद्यालय के वित्तीय काम काज में दिक्कत पेश आ रही थी। इस कारण शिक्षक लंबे समय से प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य को आहरण वितरण अधिकारी का चार्ज दिए जाने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में वित्त विभाग ने लंबे समय से बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी निभा रहे विद्यालय के स्थायी शिक्षकों को यह अधिकार प्रदान कर दिया है।  इससे मिनिस्ट्रियल कर्मियो को डीडीओ का प्रभार देने के प्रस्ताव से उपजा विवाद भी शांत होने की उम्मीद है। इधर, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षक औ कार्मिकों की व्यावहारिक दिक्कतें दूर हो सकेंगी। संघ ने शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरु, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक महावीर बिष्ट औरर अपर निदेशक मुकुल सती का आभार व्यक्त किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, सौंपा इस्तीफा
Next: गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम यात्रा रूट पर खराब मौसम से आफत, बारिश पर दो-तीन दिन अलर्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.