Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम यात्रा रूट पर खराब मौसम से आफत, बारिश पर दो-तीन दिन अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम यात्रा रूट पर खराब मौसम से आफत, बारिश पर दो-तीन दिन अलर्ट

AltnewsUttarakhand 05/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम यात्रा रूट तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। तेज हवाओं और बारिश के बाद यात्रा रूट खराब मौसम आफत ले कर आ सकता है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में 6 जून से अगले दो से तीन बारिश के आसान बने हुए है।  पूर्वानुमान में प्रदेशभर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। खराब मौसम और बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील है कि वह रात होने से पहले अपने गंतव्य में सुरक्षित पहुंच जाएं।

बारिश की वजह से भूस्खलन से बढ़ती है दिक्कत
चारधाम यात्रा रूट पर बारिश को लेकर अलर्ट के बाद प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश के बाद अकसर भूस्खलन देखने को मिलता है। भूस्खलन की वजह से मुख्य सड़कों और नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होती है।
सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरन से रास्ता बंद हो जाता है जिसकी वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। दूसरी ओर, रास्ता बंद होने की स्थिति में भक्तों की रातभर सड़क पर रात गुजरती है। हालांकि, यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की ओर से संवदेशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
यात्रा रूट पर जेसीबी और बुलडोजर भी हैं ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में बंद रास्तों को तुरंत ही खोल दिया जाए।

उत्तराखंड में बारिश-अंधड़ का अलर्ट:  मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा भी जताया। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी जिलों तक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 6 जून से बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम की वजह से कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। कई शहरों में 50 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों के अंदर प्रदेशभर में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य को मिला आहरण वितरण अधिकार
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.