Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या मामले पर तीन पर मुकदमा
  • हरिद्वार

मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या मामले पर तीन पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर गुरुवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गत दिवस सिरचन्दी गांव में ईदगाह के समीप एक युवक का शव मिला था। जिसके गर्दन के पास गोली लगी हुई थी। मृतक विवेक के पिता सुखबीर निवासी डाडली थाना भगवानपुर ने पुलिस को तहरीर देकर तीन युवकों पर गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत निवासी डाडली, अक्षय कुमार तथा अजय कुमार निवासी बढ़ेडी बुजुर्ग थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई है। साथ ही पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। टीम ने मृतक विवेक के सम्पर्क में रहने वाले करीब 20 लोगों से पूछताछ भी की। इधर, गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को शैक्षिक सहायता (छात्रवृत्ति) योजना हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
Next: घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.