Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोपों में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है रुड़की कोतवाली को कट्टी मोहल्ला शीतला माता मंदिर के पास शहडोल सुहागपुर मध्य प्रदेश निवासी विवाहिता ने बताया कि अब्दुल खालिद निवासी ब्रह्मपुर के साथ 1 मार्च वर्ष 2022 को परिवार ने निकाह किया था। परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक ससुराल पक्ष को काफी दान दहेज दिया था। आरोप है की निकाह के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर ससुराल पक्ष आए दिन मारपीट करने लगा। मनमुटाव पर ससुराल से अलग एक किराए के कमरे में भी रहने लगी थी। लेकिन उसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार सही नहीं हो पाया। बढ़ते उत्पीड़न के बाद करीब एक साल पूर्व ससुराल से अपने मायके चली गई थी। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि बताया कि पति अब्दुल खालिद, ससुर मुरसलीन, सास महशर जहां, देवर मोहम्मद अनस और शकीरा निवासी ब्रह्मपुर रुड़की कोतवाली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या मामले पर तीन पर मुकदमा
Next: सड़क दुर्घटना में घायल पति की हायर सेंटर में मौत, पत्नी और बेटी भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.