Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 20 गांवों की बिजली की समस्या का होगा समाधान
  • हरिद्वार

20 गांवों की बिजली की समस्या का होगा समाधान

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। ऐथल बिजली फीडर का आधा लोड लक्सर से पीपली बिजलीघर पर करने के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे दो जगह अंडरग्राउंड केबल डालने का काम जल्दी शुरू होगा। रेलवे ने इसके बदले 10.55 लाख रुपये शुल्क मांगा था। शासन ने शुल्क के लिए ऊर्जा निगम को बजट जारी कर दिया है। डौसनी क्षेत्र के करीब 20 गांवों के 8 हजार उपभोक्ताओं को लक्सर बिजलीघर से जुड़े ऐथल फीडर से बिजली की आपूर्ति मिलती है। फीडर पर क्षमता से ज्यादा लोड होने के कारण लोगों को अक्सर बिजली की समस्या होती थी। पिछले दिनों किसानों ने इसे लेकर गंगनौली बिजलीघर पर हंगामा भी किया था। उस समय निगम ने ऐथल बिजलीघर का कुछ लोड अस्थायी केबल डालकर पीपली बिजलीघर से जोड़ते हुए 24 घंटे आपूर्ति की व्यवस्था कर दी थी। जबकि इस फीडर का आधा लोड स्थायी तौर पर पीपली बिजलीघर में स्थानांतरित करने के प्रोजेक्ट पर निगम काफी पहले से काम कर रहा था। इसके लिए बहादरपुर खादर व सीधड़ू के बीच दो जगह रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरग्राउंड केबल डाला जाना था। शासन से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी पहले हो चुकी थी। बाद में ट्रैक कटिंग की अनुमति के लिए रेलवे को लिखा गया था। इस पर डीआरएम मुरादाबाद ने सहमति जताते हुए निगम से दोनो जगह कटिंग का 5.19 लाख व 5.36 लाख (कुल 10.55 लाख) रुपये शुल्क जमा करने को कहा है।
निगम की लक्सर डिविजन के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि शुल्क के लिए शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। जल्दी ही यह धनराशि रेलवे के सरकारी एकाउंट में जमा करा दी जाएगी। इसके बाद रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड केबल डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह काम पूरा होने पर इन गांवों के लोगों की बिजली की समस्या का स्थायी तौर पर समाधान हो जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारों धामों में दर्शन को यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त
Next: कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.