Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • दर्दनाक हादसा : सवारियों से भरा टेंपो हरिद्वार हाईवे पर पलटा, दो बुजुर्गों की मौके पर मौत; 9 घायल
  • हरिद्वार

दर्दनाक हादसा : सवारियों से भरा टेंपो हरिद्वार हाईवे पर पलटा, दो बुजुर्गों की मौके पर मौत; 9 घायल

AltnewsUttarakhand 15/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। हरिद्वार हाईवे पर टेंपो के पलटने से बुजुर्ग सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में करीब आठ अन्य यात्री घायल हुए हैं। पुरकाजी हरिद्वार नेशनल हाईवे पर खानपुर थाना क्षेत्र में सवारी से भरा टेंपो पलट गया।
टेंपो में चालक के अलावा करीब 10 लोग और सवार थे। दुर्घटना में 65 साल और 60 साल के दो बुजुर्गों की मौत हुई है। जबकि 8-9 लोग घायल हुए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। दो दिन बाद पड़ रहे गंगा स्नान के पर्व के चलते प्रशासन ने मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहा ट्रैफिक शनिवार में पुरकाजी, लक्सर, हरिद्वार हाईवे पर डायवर्ट कर रखा था।
शनिवार को दोपहर बाद लक्सर से एक टेंपो खानपुर जा रहा था। टेंपो में चालक व एक व्यक्ति आगे बैठे थे। जबकि करीब 10 लोग पीछे मौजूद थे। ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैफिक से बचने के लिए चालक ने टेंपो कच्चे में उतरने की कोशिश की, तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। पीछे सवार लोग उसमें फंस गए।
चीख पुकार सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने तुरंत पलटे टेंपो को सीधा किया और उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। पर तब तक 65 वर्षीय शोभाराम निवासी दल्लावाला थाना खानपुर और 60 साल के एक अन्य बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। बाकी 8-9 सवारियों को भी काफी चोट लगी है। सूचना पर खानपुर थाने के एसआई उपेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शव कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया।
उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक बुजुर्ग की पहचान नहीं हुई है। उसका शव अभी मोर्चरी में रखवाया गया है। जबकि दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हादसा: उत्‍तराखण्‍ड में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 14 की मौत
Next: भाजपा सरकार का पुतला फूंका, उद्यान मंत्री जोशी से मांगा इस्तीफा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.