Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हादसा: उत्‍तराखण्‍ड में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 14 की मौत
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

हादसा: उत्‍तराखण्‍ड में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 14 की मौत

AltnewsUttarakhand 15/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के पास एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिर गया। हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई। दल नई दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ-चंद्र्रशिला ट्रेकिंग पर जा रहा था।
उत्तराखंड ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होकर 250 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। 10 की घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया था। इसके अलावा दो की मौत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है। हादसे में घायल 13 लोगों में सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जबकि 5 एम्स में भर्ती हैं।
हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। साथ ही वाहन में सवार 23 लोगों में अधिकांश भी नींद में थे। शुक्रवार देर रात्रि को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल टेंपो- ट्रेवलर में चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ था।

दस लोग मौके पर ही मृत मिले
शनिवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने आरसी पैरापिट तोड़कर सीधे गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। हादसे की सूचना पर प्रशाशन, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गईं।
मौके पर 10 लोग मृत मिले। अन्य 16 घायलों को लगभग दो घन्टे में गहरी खाई से सड़क में लाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायलों में सात को गंभीर हालत के चलते केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषकेश रेफर किया गया। जहां, दो की मौत हो गई। इधर, जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों में भी दो की मौत हो गई। हादसे पर डीएम, एसपी ने गहरा दुख जताया है। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में घायलों का यथाशीघ्र उपचार दिलाया गया और कम से कम समय में गंभीर को हायर सेंटर रेफर किया गया।

पंजीकरण जांच के लिए रोका गया था वाहन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन चारधाम यात्रा का नहीं था। इसलिए वाहन का ट्रिप कार्ड नहीं बनाया गया था। साथ ही यात्रियों का पंजीकरण भी नहीं था। ट्रिप कार्ड व पंजीकरण की बाध्यता सिर्फ चारधाम वाहनों व यात्रियों के लिए है। बताया जा रहा है कि जब ब्रहमपुरी में वाहन को पंजीकरण जांच के लिए रोका गया तो चालक ने चोपता तुंगनाथ ट्रिप पर जाने की बात कही। जिस पर वाहन को चेक पोस्ट से छोड़ दिया गया। वाहन में सभी सवार युवा थे। जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला की ट्रिप पर पर निकले थे। वाहन हरियाणा का था। जिसका एक साल पहले ही पंजीकरण किया गया था। वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण थे। वाहन में यात्री दिल्ली से बैठाए गए थे।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे एम्स, ऋषिकेश जाकर गंभीर घायलों का हालचाल जानेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने की शोक संवेदना व्यक्त
रुद्रप्रयाग घटना पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि मृतकों की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं और जो घायल हैं उनके स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं। उनको बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए राज्य सरकार से याचना करता हूं। इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर चिंता करने की आवश्यकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रक और लॉरी में टक्कर, 6 की मौत
Next: दर्दनाक हादसा : सवारियों से भरा टेंपो हरिद्वार हाईवे पर पलटा, दो बुजुर्गों की मौके पर मौत; 9 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.