Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मौसमपूर्वानुमान : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मौसमपूर्वानुमान : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

AltnewsUttarakhand 03/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में पांच जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी  ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 3 से पांच जुलाई तक तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण पश्चिमी मानसून ने भी देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से उत्तराखंड में मौसम बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में सात जुलाई तक मौसम बेहद खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3 से लेकर 6 जुलाई तक भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी  का कहना है कि सात जुलाई को भी उत्तराखंड में मौसम कमोबेश भारी बारिश वाला ही रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सात जुलाई को भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आईएमडी  ने लोगों से फ्लैश फ्लड वाली खतरनाक जगहों से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगोत्री और यमुनोत्री में तीन से सात जुलाई के दौरान तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में चार जुलाई से सात जुलाई के दौरान मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ में भी सात जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अखाड़े की दुकान को अपनी बताकर बेचा, केस दर्ज
Next: जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.