Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर किया रेप
  • हरिद्वार

नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर किया रेप

AltnewsUttarakhand 09/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। घर से 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का एक मामाल सामने आया था। आरोप है कि नाबालिग को  घुमाने के बहाने होटल लेजाकर उसका रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुश्ताक कादरी हुई थी। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक कादरी की जमानत अर्जी एफटीएससी/अपर जिला जज चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 20 अगस्त 2022 को लक्सर क्षेत्र एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंच गई थी। रेलवे स्टेशन पर उसे आरोपी युवक मिला था। आरोप है कि आरोपी युवक पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ हरकी पैड़ी पर घुमाने के बहाने होटल में गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी युवक पर पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ हरिद्वार से दिल्ली ले जाने का आरोप भी है। पीड़िता की मां ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी थी। जहां पीड़िता का जीजा व अन्य उसे दिल्ली से हरिद्वार लेकर पहुंचे थे। घर लौटकर पीड़िता ने अपने परिजनों व पुलिस को सारी आपबीती सुनाई थी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मोहम्मद मुश्ताक कादरी पुत्र अकील अहमद निवासी सिरासौल सीताराम थाना बिल्सी जनपद बदायूं यूपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। अभियोजन पक्ष ने केस में अधिकांश गवाहों की गवाही करा दी गई है। अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीएससी चंद्रमणि राय ने आरोपी मोहम्मद मुश्ताक कादरी जमानत अर्जी रद्द कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 18 घंटे बाद खुला केदारनाथ हाईवे
Next: प्रो. अतुल जोशी ने कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार किया ग्रहण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.