Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
  • देहरादून

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

AltnewsUttarakhand 09/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दून में जीएमएस रोड स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर स्पा सेंटर संचालक, महिला मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पांच महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बसंत विहार क्षेत्र में स्पा सेंटर में देह व्यापार की गोपनीय सूचना मिली थी। इसपर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, थाना बसंत विहार पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गई थी। सोमवार को जीएमएस रोड स्थित रिलेक्स जोन स्पा एंड सैलून में छापेमारी की गई। इस दौरान स्पा सेंटर के दो अलग-अलग कमरों में दो महिला, दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर के अलग कमरे में 03 अन्य महिलाएं भी मौजूद मिली। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक उस्मान पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम हरजोली झोझा झबरेड़ा, हरिद्वार और मैनेजर अनु पुत्री सुरेश सिंह निवासी ग्राम थिथिकी कवादपुर मंगलौर हरिद्वार, शादाब पुत्र शमशाद खान निवासी परवल निकट जामा मस्जिद पटेलनगर देहरादून, इम्माराजी श्रीणिवासुलु पुत्र इम्माराजू प्रकाशाम आंध्रप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त
Next: पर्यावरण को बचाने के लिए बीज बम अभियान का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.