Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरण को बचाने के लिए बीज बम अभियान का शुभारंभ
  • देहरादून

पर्यावरण को बचाने के लिए बीज बम अभियान का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 09/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। बीज बम अभियान की शुरुआत मंगलवार को फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज देहरादून से हो गई है। छात्राओं ने बैलून उड़ाकर इस अभियान का आगाज किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान के तहत राज्यभर में 15 जुलाई तक बीज बम जंगलों में डाले जाएंगे। अभियान की शुरुआत एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग, मानव विज्ञान विभाग, पर्वतीय विकास शोध केंद्र, फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेव हिमालय मूवमेंट और जाड़ी संस्थान ने सयुक्त रूप से की। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि हरियाली बढ़ाने, मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़े संघर्ष कम करने के लिए यह अभियान साल मनाया जाता है। अभियान के माध्यम से बच्चों को खेल खेल में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सरकार से इस अभियान को अपने कार्यक्रम में शामिल करने की बात की गई। वन्य जीवों के लिए जंगलों में भोजन की व्यवस्था करने का एक मात्र उपाय बीज बम है। प्रो. किरन डंगवाल ने कहा कि जंगलों में खाद्य श्रृंखला के छिन्न भिन्न होने के कारण कृषि एवं आर्थिकी निरंतर प्रभावित हो रही है, बड़े स्तर पर यदि वन क्षेत्र में बीज बम डाले जाते हैं तो यह समस्या का समाधान है। साथ ही उन्होंने कहा की विश्व विद्यालय के एमएस डब्ल्यू के छात्र बीज बम अभियान पर शोध करेंगे। डॉ अरविंद दरमोडा, प्रो. यतीश वशिष्ठ,समीर रतूड़ी, कमलेश गुरुरानी, मधु दरमोड़ा, स्कूल की प्रधानाचार्य मोना बाली ने बच्चों को बीज बम की उपयोगिता के बारे जानकारी दी। इस मौके पर मोना बाली, शांति बिष्ट, सीमा सिंह, सुषमा कोहली, सुजाता शर्मा, गीता कुमार ,पूनम डबराल, विजय लक्षमी तथा छात्राये अंशिका, कनिका स्नेहा, रुखसार, नंदनी, गगन दीप, ध्रुव सिंह, गर्व सिंह, कृष, निखिल, शोध छात्र अंकित उछेली मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
Next: ग्रामीण निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.