Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीण निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी
  • देहरादून

ग्रामीण निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

AltnewsUttarakhand 09/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ग्रामीण निर्माण विभाग के देहरादून स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को अनशन पर नैनीताल और उधमसिंहनगर के डिप्लोमा इंजीनियर बैठे। वह नौ सूत्रीय मांगों के साथ ही विभागीय पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं। रायपुर के तपोवन रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन स्तर पर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। विभागीय पुनर्गठन को लेकर दो साल पहले मंत्री सतपाल महाराज पहले घोषणा भी कर चुके थे, बावजूद इसके उस पर अमल नहीं किया गया। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर चंद्र सिंह चिलवाल, कुंदन सिंह बधानी, वीके सिंह बैठे। अभी क्रमिक अनशन दो और दिन चलना है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। क्रमिक अनशन के समर्थन में धरने पर बैठने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जोशी, महासचिव चितरंजन जोशी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, मंडल सचिव ऋषभ शाह, राकेश कुमार, विकास अंथवाल, मुकेश रमोला, अनिल बिष्ट, नंद किशोर, जितेंद्र सिंह, ओपी भट्ट, सीएल यादव, अंकित कुमार, वेदभूषण ढौंडियाल, राकेश सिंह बिष्ट, डीपीएस रावत, विजय सुयाल, ईश्वर सिंह रावत, अरुण गुसाईं, राजेंद्र सती, सुनील डुंगरकोटी, ऋतु भट्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यावरण को बचाने के लिए बीज बम अभियान का शुभारंभ
Next: सपा नेता आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, कब्जामुक्त कराई गई सरकारी जमीन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.