Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गढ़वाल मंडल में 674 पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर
  • देहरादून

गढ़वाल मंडल में 674 पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर

AltnewsUttarakhand 01/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। तबादला सत्र के तहत गढ़वाल रेंज में 674 पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें 14 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, पांच एएसआई, 329 हेड कांस्टेबल और 226 कांस्टेबल शामिल हैं। पहाड़ और मैदान में तैनाती की अवधि पूरी होने के बाद इन सभी के जिले बदले गए हैं। ट्रांसफर को लेकर बहुत से पुलिसकर्मी अंदरखाने सवाल उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि यही अंतिम सूची है। आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने तबादला सूची जारी की है। इस सूची में इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को देहरादून से उत्तरकाशी, संजय कुमार को देहरादून से चमोली, कैलाश चंद भट्ट को देहरादून से पौड़ी, प्रदीप राणा को देहरादून से चमोली, ऐश्वर्य पाल को हरिद्वार से चमोली, राजीव रौथाण को हरिद्वार से चमोली, रमेश सिंह को हरिद्वार से चमोली, भावना कैंथोला को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से पौड़ी और हरिद्वार से ही सूर्यभूषण नेगी को पौड़ी भेजा गया है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर को अनुकंपा के आधार पर भी ट्रांसफर किया गया है। इनमें सदानंद पोखरियाल को रुद्रप्रयाग से टिहरी, जयपाल नेगी को टिहरी से पौड़ी और संतोष सिंह कुंवर को उत्तरकाशी से देहरादून भेजा गया है। इस तबादला सूची के जारी होने के बाद सभी जनपदों में बहुत से थानेदार चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। लिहाजा अब जिला स्तर पर भी ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर रोड पर बहे दोनों शव बरामद, पोस्टमार्टम कराया
Next: कांवड़ियों की भीड़ से ऋषिकेश क्षेत्र की सड़कें पैक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.