Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीओ कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बढ़ी परेशानी
  • देहरादून

आरटीओ कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बढ़ी परेशानी

AltnewsUttarakhand 03/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  आरटीओ में शनिवार को मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के दो घंटे के कार्यबहिष्कार के कारण ड्राइविंग और वाहन से जुड़े कार्यों के लिए आए लोग परेशान रहे। घंटों तक काउंटरों के बाहर लाइन लगाकर खड़ा रहना पड़ा। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनको काम करवाने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल और प्रवर्तन कर्मचारी चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान सस्पेंड किए गए चार कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदेश भर में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। जिस कारण वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित काम के लिए आए लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह से ही लोग आरटीओ पहुंचने लगे थे। लेकिन काउंटरों पर उनको कर्मचारी नहीं मिले। बारिश के बीच ई लॉबी, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, चालान निस्तारण समेत काउंटरों पर लोगों की लाइन बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे कार्य बहिष्कार खत्म हुआ तो काम शुरू हुआ। लेकिन इसके बाद भी दो घंटे तक काउंटरों पर लाइन दिखी। प्रेमनगर से आए विरेंद्र ने बताया कि उनको लर्निंग लाइसेंस बनाना था, सुबह दस बजे आए, लेकिन काम दोपहर बाद दो बजे तक हो पाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सैनिक कल्याण मंत्री ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण
Next: डीजी ने दी शिक्षकों का वेतन जारी करने की अनुमति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.