Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीजी ने दी शिक्षकों का वेतन जारी करने की अनुमति
  • देहरादून

डीजी ने दी शिक्षकों का वेतन जारी करने की अनुमति

AltnewsUttarakhand 03/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  स्कूल ड्रेस का बजट खर्च ना हो पाने और छात्रों तक ड्रेस या पैसा नहीं पहुंचने पर रोका गया शिक्षकों का वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा। महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को वेतन जारी करने की अनुमति दे दी है। जुलाई में नए सत्र के साथ सरकारी स्कूलों के बच्चों को सरकार की ओर से नई ड्रेस दी जानी थी। इसके लिए समग्र शिक्षा की ओर से सभी स्कूलों को प्रति बच्चा छह सौ रुपए का बजट दिया गया था। लेकिन ज्यादातर स्कूलों में अब तक ड्रेस नहीं मिल पायी है। स्कूलों का कहना है कि छह सौ रुपए में दो ड्रेस मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके लिए वेंडर तैयार नहीं हो रहे हैं। वहीं इस पैसे को खातों में डालने के लिए बच्चों के व्यक्तिगत खाते खुलवाए जाने हैं। लेकिन बच्चों के पास आधार या अन्य दस्तावेज ना होने से इसमें भी दिक्कत आ रही है। इन्हीं दो कारणों से अब तक ड्रेस का बजट खर्च नहीं हो पाया है। लेकिन बजट खर्च ना होने के कारण समग्र शिक्षा ने जिले के समग्र शिक्षा के तहत संचालित स्कूलों के शिक्षकों को वेतन रोक दिया था। इसका विरोध करते हुए शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग की थी कि वेतन जारी किया जाए। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत का कहना था कि गैर शैक्षणिक कामों के लिए शिक्षकों का वेतन रोका जाना गलत है। जिसके बाद डीजी बंशीधर तिवारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को वेतन जारी करने की अनुमति दे दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आरटीओ कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बढ़ी परेशानी
Next: बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.