Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • देहरादून

बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो आरोपी पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने पहले दिन में रेकी की। बंद घर मिलने पर रात में उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि साईं लोक कॉलोनी में जगदीश कुमार बिष्ट का मकान है। उनका बेटा राजस्थान में रहता है। बीते 20 जुलाई को वह घर का ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ बेटे के पास चले गए। वहां से 29 जुलाई को वापस लौटे। इस दौरान देखा तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अलमारी और लॉकर टूट थे। सामान चेक किया तो अलमारी में रखे सोने गहने और करीब 25 हजार रुपये नगदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शनिवार को परवल की तरफ से आने वाली रोड पर बाइक सवार संदिग्धों को रोका गया। आरोपियों की पहचान अकरम पुत्र मौसम अली निवासी बुटा थाना पक्की गढी जिला शामली, यूपी हाल निवासी कैलाशपुर, पटेलनगर और मुमताज पुत्र इस्तियाक निवासी थापुल थाना बिहारी गढ जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी कैलाशपुर, पटेलनगर के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर गहने और नगदी मिली। आरोपी अकरम के खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीजी ने दी शिक्षकों का वेतन जारी करने की अनुमति
Next: जौनसार बावर के 21 मोटर मार्गों पर थमी आवाजाही

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.