Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भव्य कलश यात्रा के साथ निकाली भगवान नाग देवता की डोली
  • देहरादून

भव्य कलश यात्रा के साथ निकाली भगवान नाग देवता की डोली

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ग्राम सभा भट्टा क्यारकुली ने भटटा गांव मंदिर से  श्री नाग देवता मंदिर तक भगवान नाग देवता की डोली व भव्य कलश यात्रा पांरपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। वहीं गांव के लोग भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। भटटा गांव से हर वर्ष की भांति भगवान नाग देवता की डोली व भव्य कलश यात्रा निकाली जाती है, जो करीब चार किमी तक पैदल चल कर भगवान नाग देवता के पौराणिक मंदिर तक जाती है। जहां कलश स्थापना के बाद श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमें बाल व्यास अनिल कृष्ण जी महाराज ने कथा सुनाई व नाग पंचमी के दिन कथा का समापन होगा। भगवान नाग देवता की डोली यात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए कलश लेकर चल रही थी व श्रद्धालु भगवान नाग देवता व भद्राज देवता के जयकारे लगा रहे थे। ग्राम सभा भटटा क्यारकुली में नाग देवता का विशेष महत्व है जो यहां के निवासियों का ग्राम देवता है वहीं नाग मंदिर पौराणिक है जहां पर दूर-दूर से लोग आकर मन्नते मांगते हैं और सभी पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है। बताया जाता है कि यहां पर पूर्व में शिवलिंग प्रकट हुआ जिस पर ग्रामीणों की गाय द्वारा शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता था जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने वहां पर मंदिर की स्थापना की बताया जाता है कि यहां पर स्वयं नाग देवता प्रकट होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। इस मौके पर ग्रामीण गजे सिंह कोठाल ने बताया कि हर वर्ष सावन के महीने में कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है और इसी दिन से भागवत कथा की शुरुआत होती है उन्होंने कहा कि नाग देवता की क्षेत्र पर विशेष कृपा है। इस मौके पर ग्रामीण मीना कोठाल ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा मंदिर में दशकों से पूजा अर्चना की जाती है और नाग देवता ग्राम वासियों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इस मौके पर नाग देवता मंदिर समिति के संरक्षक पाती राम जदवान, अध्यक्ष दयाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष लाल सिंह रावत,सवित बलबीर सिंह जदवान, संतोष थापली, भीम सिंह रावत, प्रेम सिंह, कौशल्या रावत, आशीष रावत, सुधाशु रावत, कौशल सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन गुर्जरों के बीच हुए खूनी संघर्ष में क्रॉस मुकदमा
Next: गुलदार की दो खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.