Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी पर केस
  • देहरादून

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी पर केस

AltnewsUttarakhand 04/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती हो गई तो आरोपी गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात भी कराया। यही नहीं जब उसने यह बात आरोपी की बहन को बताई तो उसने भी जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने हरजीत सिंह और उसकी बहन इंद्रजीत कौर निवासी नेहरू कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार वह हरजीत सिंह को काफी पहले से जानती थी। दोनों में दोस्ती हो गई तो हरजीत ने शादी का वादा किया। हरजीत का प्रस्ताव स्वीकार करने पर दोनों एक दूसरे के साथ मिलने जुलने लगे। इस बीच पिछले साल हरजीत ने उसे रेसकोर्स स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक इसी तरह चलता रहा। आरोपी ने पीड़िता को अपनी बहन के फ्लैट पर भी बुलाया। एक दिन पीड़िता को खुद को गर्भवती होने का पता लगा। तब हरजीत ने उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। यह बात उसने हरजीत की बहन इंद्रजीत कौर से बताई। उसने भी पीड़िता को धमकी दी और कहा कि यदि उसने यह सब बातें किसी को बताई तो उसे काट दिया जाएगा। पीड़िता के अनुसार हरजीत के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं और वन कर्मियों ने किया पौधरोपण
Next: दो शिक्षकों को नकाबपोश बाइक सवारों ने पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.