Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा में जा गिरी स्कार्पियो
  • हरिद्वार

रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा में जा गिरी स्कार्पियो

AltnewsUttarakhand 04/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर तिरछे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद शौकिया गोताखोरों ने मेरठ, यूपी निवासी कार सवार चार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी मिल गई। दोपहर बाद क्रेन की मदद से कार गंगा से बाहर निकाली गई। घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुई। रुड़की की ओर से आ रही एक काले रंग की कार तिरछे पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सीधे रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचा दिया। मौके पर एकत्र हुए कई लोग बचाव में जुट गए। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अजयवीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, कनखल इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, एसआई गगन मैठाणी मौके पर पहुंचे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत पर खेलते दो साल की बच्ची नीचे गिरी, मौत
Next: नैनी जागेश्वर मार्ग पर छोटे वाहनों का संचालन शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.