Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांवड़ियों की आड़ में चेन लूट की तीन वारदात करने वाले गिरफ्तार
  • देहरादून

कांवड़ियों की आड़ में चेन लूट की तीन वारदात करने वाले गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कांवड़ियों की आड़ में हरिद्वार हाईवे से लगे क्षेत्रों में चेन लूट की तीन वारदात करने वाले दो आरोपी नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपी चेन लूट करने के बाद कांवड़िये का वेश धरकर हाईवे पर उनके साथ शामिल हो जाते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के एक ही गांव के निवासी हैं। एसएसपी अजय सिंह ने चेन लूट की तीन घटानों के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली घटना 25 जुलाई को हुई। डोईवाला क्षेत्र में महिला की चेन लूटी गई। इसके बाद एक अगस्त को शास्त्री एंक्लेव नेहरू कॉलोनी में लक्ष्मी सेमवाल की चेन लूटी गई। दो अगस्त को रायवाला में एक व्यक्ति की चेन लूटी गई। इस दौरान कांवड़ मेला चल रहा था। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। इस दौरान पता लगा कि आरोपियों ने बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगाई हुई थी और वह कांवड़िये का वेश धरकर वारदात कर रहे थे। नेहरू कॉलोनी थाने के एसओ मोहन सिंह नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई शुरू की। दूधली रोड से चेन लूट के आरोपी गुरमीत पुत्र राजेश और विजेंद्र पुत्र करम सिंह दोनों निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और दो लूटी गई चेन मिली। पूछताछ में पता लगा कि 25 जुलाई को की गई चेन लूट की वारदात में आरोपियों के गांव का राहुल और विकास भी शामिल था। उस चेन को वह बेच चुके हैं। जिसमें गुरमीत के हिस्से में बीस हजार रुपये आए थे। आरोपी गुरमीत के खिलाफ चेन लूट को लेकर हरिद्वार जिले में भी तीन केस वर्ष 2022 में दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर एसएसपी अजय सिंह भी नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राह चलते महिला से छेड़छाड़ में तीन नाबालिग पकड़े
Next: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.