Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
  • हरिद्वार

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

AltnewsUttarakhand 04/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक तेलीवाला गांव निवासी हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव निवासी रईस (20 वर्ष) और उस्मान (21 वर्ष) अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से रविवार को कहीं जा रहे थे। जब वह माधोपुर पुलिया के समीप पहुंचे तो अचानक ही बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक तेज रफ्तार थी, जो हाईवे के डिवाइडर पर जाकर टकरा गई। जिससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में रईस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि उस्मान के पांव में गंभीर चोट आई है। मृतक रईस के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैंक शाखा प्रबंधक पर ग्राहकों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप
Next: पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.