Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेल में बंद सोनू भारद्वाज पर करोड़ों हड़पने का केस, ऐसे खेला पूरा खेल
  • देहरादून

जेल में बंद सोनू भारद्वाज पर करोड़ों हड़पने का केस, ऐसे खेला पूरा खेल

AltnewsUttarakhand 05/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चर्चित रवि बडोला हत्याकांड प्रकरण में जेल में बंद सोनू भारद्वाज पर 1.34 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा सेना से रिटायर जूनियर कमीशन अफसर ने दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि सोनू वर्ष 2004 से उनका उत्पीड़न कर रहा है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि सेना में 34 वर्षों तक तैनात रहे बिशन सिंह निवासी डोभाल चौक ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने 2002 में अपने बचपन के मित्र दिनेश के साथ एक दुकान खरीदी। दुकान पर देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज और फरवरी 2020 में खतौली के जंगल में मारे गए पंकज सिंह से मिले।कहा कि सोनू पहले अखबार की थैली बनाकर बेचने के साथ छोटा मोटा ब्याज का काम करता था। आरोप है कि दोनों ने वर्ष 2012 में पीड़ित से चार लाख रुपये लिए। इसके बाद वर्ष 2017 तक पीड़ित से कुल 1.34 करोड़ रुपये लिए।पीड़ित को शुरू में पांच फीसदी ब्याज देने का वादा किया। आरोप है कि बाद में जमीन दिलाने का झांसा दिया। लेकिन, पीड़ित को आरोपियों ने कुछ नहीं दिया। उल्टा अपने संबंध बदमाशों से बताते हुए डराता धमकाता रहा। एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि हाल ही में पीड़ित ने तहरीर दी थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनियंत्रित ट्रक ने कई विक्रम व ठेलियों को टक्कर मारी, हादसे में पांच लोग घायल
Next: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया युवक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.