Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुण्यतिथि पर शहीद प्रदीप रावत को किया याद
  • देहरादून

पुण्यतिथि पर शहीद प्रदीप रावत को किया याद

AltnewsUttarakhand 12/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। शहीद प्रदीप रावत की 6वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने उन्हें याद किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हमें हमेशा सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।पुरानी चुंगी निकट परशुराम चौक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। दस अक्तूबर 1990 को सैनिक कुंवर सिंह रावत के परिवार में प्रदीप का जन्म हुआ था। तीन बहनों के एकलौते भाई प्रदीप ने प्रारंभिक शिक्षा भगवती देवी पूर्णानंद महाराष्ट्र निवास सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। 19 मार्च 2010 को वह सेना में भर्ती हुए। दस अक्तूबर 2013 को स्पेशल फ्रन्टियर फोर्स में उनका चयन किया। दो अप्रैल 2017 में उनकी तैनाती उड़ी सेक्टर में हुई। बारह अगस्त 2018 को वह सीमा पर शहीद हो गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, चाहे कोई भी चुनौती क्यों न हो, देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर शहीद की माता उषा देवी, पिता कुंवर सिंह रावत, पत्नी नीलम, बेटी प्रतिष्ठा, बेटा प्रतीक, चाचा भगवान सिंह, वीर सिंह, अनिता, विनीता, सुषमा, सुमित पंवार, संजय शास्त्री, मेजर गोविंद सिंह रावत, शिव कुमार गौतम, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, सोबन सिंह कैंतुरा, रंजन अंथवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पदोन्नति में शिथिलीकरण का समय बढ़ाए सरकार, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी हो फैसला
Next: एटीएम कार्ड बदल 25 हजार की ठगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.