Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शटर बंद करते वक्त करंट लगने से पेंट कारोबारी की मौत
  • देहरादून

शटर बंद करते वक्त करंट लगने से पेंट कारोबारी की मौत

AltnewsUttarakhand 13/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पेंट व्यवसायी की दुकान का शटर बंद करते वक्त मौत हो गई। उनके असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रायपुर के सुंदरवाला निवासी सरबजीत सिंह उम्र 46 वर्ष प्रिंस चौक के पास पेंट की दुकान चलाते थे। सोमवार रात को दुकान बढ़ाकर वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। शटर को बंद करने के लिए नीचे खींचने लगे। इस दौरान अचानक बिजली के तार से शटर में करंट दौड़ा। करंट लगने से सरबजीत सिंह अचेत होकर शटर के पास गिरे। उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने सरबजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि, पूरे इलाके को गहरा धक्का लगा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेहनती और मिलनसार व्यक्ति बताया है। कहा कि उनके असमय निधन से एक अच्छा इंसान खो गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे
Next: भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा के तहत निकाली बाइक रैली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.