Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मदरसे में छात्रों से की जा रही थी मारपीट, संचालक पर केस
  • देहरादून

मदरसे में छात्रों से की जा रही थी मारपीट, संचालक पर केस

AltnewsUttarakhand 16/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पटेलनगर क्षेत्र के एक मदरसे में छात्रों से मारपीट, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने के मामले में मदरसा संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मदरसे से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, हार्ड डिस्क कब्जे में लिए गए हैं। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि 29-30 जुलाई को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और पुलिस ने आजाद कालोनी स्थित मदरसा जामिया तुस्सलाम अल इस्लामिया का निरीक्षण किया था। मदरसे में 250 छात्र अध्ययनरत हैं, जिसमें से लगभग 60 छात्र बिहार से हैं। इसमें से 55 छात्रावास में रहते हैं।
मदरसे के सीसीटीवी कैमरे की पांच दिन की फुटेज की हार्ड डिस्क आयोग अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस ने संरक्षण में ली थी। जांच में पता चला कि 25 जुलाई को कमरे में एक व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरे के आगे कुछ लगाया, ताकि कमरे में चल रही गतिविधि कैमरे में कैद न हो सके। वहीं, 27 जुलाई को एक कमरे में बच्चों को एक पंक्ति में खड़ा कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीटा जाना सामने आया है।
उन्होंने बताया कि हार्ड डिस्क में डाटा अधिक होने के कारण अभी उसका सही से अवलोकन नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक छात्र कमरे में बंद पाया गया था, जो फर्श पर लेटा था। उन्होंने बताया कि आयोग अध्यक्ष की पूछताछ में मदरसा संचालक मुफ्ती रइस अहमद द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था। जांच में मदरसे के अंदर छात्रों से मारपीट और अमानवीय व्यवहार होना प्रकाश में आया है। लिहाजा, मदरसा संचालक मुफ्ती रइस अहमद और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी एसीपी का लाभ देने की मांग की
Next: धामी सरकार के यूसीसी को प्रधानमंत्री के बयान ने किया खारिज: कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.