Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करे सरकार: उक्रांद
  • देहरादून

गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करे सरकार: उक्रांद

AltnewsUttarakhand 20/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल(उक्रांद) ने गैरसैंण को तत्काल स्थाई राजधानी घोषित करने समेत विभिन्न मांगे सरकार से की हैं। दल ने मंगलवार को कचहरी में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। दल कार्यकर्ता काफी संख्या में कचहरी पहुंचे थे। यहां महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड बने के 23 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन राज्य की जनभावना के अनुरूप प्रदेश का विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश का विकास करना है, तो यहां की समस्याओं का समाधान सबसे पहले करना होगा। उन्होंने देश के संविधान के अनुरूप राज्य में मूलनिवास का आधार वर्ष 1950 निर्धारित करने, एक राज्य एक कानून के तहत मैदानी क्षेत्रों में भी मूलनिवास की व्यवस्था करने, अनुच्छेद – 371 के अन्तर्गत विशेष व्यवस्था के तहत अथवा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने, अंकिता भंडारी की हत्या की संपूर्ण जांच सीबीआई से करवाने, उत्तराखंड सचिवालय, विधानसभा सहित विभिन्न विभागों में पिछले दरवाजे से की गई भर्तियों, यूकेएसएसएससी, यूकेपीएससी भर्ती घोटालों, पेपर लीक प्रकरणों की जांच सीबीआई से करवाने आदि मांग की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मौके पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील ध्यानी, बृज मोहन सजवाण, अशोक नेगी, प्रताप कुंवर, अनूप बिष्ट, राजेंद्र प्रधान आदि मौजदू थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विस सत्र में कम समय में कैसे उठेंगे ज्यादा मुद्दे: यशपाल आर्य
Next: महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.