Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा सदन में उठाएगी काँग्रेस :  कापड़ी
  • देहरादून

आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा सदन में उठाएगी काँग्रेस :  कापड़ी

AltnewsUttarakhand 21/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्य के विभिन्न विभागों में वर्षों से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स, मानदेय आधारित कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य का मुद्दा सदन में गूंजेगा। ये वो कर्मचारी हैं जो उपनल के लिए जरिए विभिन्न विभागों में वर्षों से नौकरी कर रहे हैं लेकिन हर वक्त उन पर तलवार लटकी रहती है। गुरूवार को कांग्रेस सदन में इस प्रमुख विषय के रूप में उठाने जा रही है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि नियम 58 के तहत कांग्रेस इसे लोकमहत्व के विषय में सदन में उठाएगी। कहा कि उत्तराखंड में रोजगार बहुत बड़ा विषय है। उत्तराखंड को अलग राजय बनाने के आंदोलन में यह पीड़ा भी प्रमुखता से शामिल थी। लेकिन राज्य गठन के बाद से ही नौजवान खुद को छला हुआ महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आउटसोर्स आधार पर हजारों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। उपनल के जरिए कई विभागों में 20 हजार से ज्यादा लोग अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं। 10 से 15 साल की सेवा करने के बाद भी उनकी नौकरी सुरक्षित नहीं है। उम्र के इस पड़ाव में आकर ये लोग कहां जाएंगे? यही हाल अतिथि शिक्षकों का भी है। डिग्री कालेज और माध्यमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षक नियुक्त हैं। उनकी नौकरी कब खत्म हो जाए, कुछ पता नहीं होता।   कापड़ी ने कहा कि सरकार से मांग की जाएगी कि प्रदेश के सभी अस्थायी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाए। जिस प्रकार संविदा, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के नियमितीकरण के लिए नियमावली तैयार कर रही है। उसी प्रकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस व्यवस्था करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जुलूस-प्रदर्शनों से जाम हुई शहर की सड़कें
Next: आरआईएमसी के पास नाले में मिला अधेड़ का शव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.