Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झड़ीपानी में काकड़ के शावक पर कुत्तों ने किया हमला
  • देहरादून

झड़ीपानी में काकड़ के शावक पर कुत्तों ने किया हमला

AltnewsUttarakhand 23/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। झड़ीपानी क्षेत्र में एक काकड़ का शावक बिछड़ने के बाद सड़क पर आ गया, जिसे देख कुत्ते उस पर झपट पड़े। वह रोड से झाड़ी में कूद गया, जिस कारण घायल हो गया। जिसे स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी ने कुत्तों से बचाया और अपने घर लाकर कमरे में बंद कर दिया। वन विभाग को सूचना देने के बाद टीम मौके पर पहुंची और काकड़ के शावक को अपने साथ ले गई। स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी ने बताया कि वह सुबह जब घूमने जा रहे थे तो रोड पर एक काकड़ का शावक घायल अवस्था में मिला। कुत्ते उस पर झपट रहे थे। जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह खाई कूदकर झाड़ियों में छिप गया। उन्होंने किसी तरह से कुत्तों को भगाया और अन्य लोगों की मदद से उसे झाड़ी से निकालकर अपने घर ले आए। सूचना पर वन बीट अधिकारी मनवीर पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काकड़ के शावक को अपने साथ ले गए। मनवीर पंवार ने बताया कि वन विभाग कार्यालय में उसका उपचार चल रहा है। ठीक होने पर उसे मालसी जू भेज दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन पर संयुक्त मोर्चा को जगी उम्मीद
Next: आस्ट्रेलिया में रह रहे पति पर दून की महिला ने कराया केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.