Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेटे से कहूंगा क्रूज परिचालन की निविदा बोली वापस ले :  महाराज
  • देहरादून

बेटे से कहूंगा क्रूज परिचालन की निविदा बोली वापस ले :  महाराज

AltnewsUttarakhand 24/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि वह अपने बेटे से टिहरी झील पर क्रूज बोट परिचालन के निविदा की बोली वापस लेने को कहेंगे। इस मुद्दे पर विवाद होने के बाद मंत्री ने यह बात कही। मंत्री के बेटे सुयश रावत उन छह आवेदकों में शामिल हैं, जिन्हें टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (TADA) द्वारा विचार के लिए चुना गया था। यह प्राधिकरण झील पर क्रूज बोट चलाने के लिए निविदाएं आवंटित करता है। टीएडीए पर्यटन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। पात्र आवेदकों का इंटरव्यू 28 अगस्त को निर्धारित किया गया है। हालांकि, विवाद के बाद मंत्री ने शुक्रवार को गैरसैंण में संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे से अपना आवेदन वापस लेने के लिए कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन पर विचार करने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। सतपाल महाराज ने संवाददाताओं से कहा, ‘उत्तराखंड में निवेशकों के शिखर सम्मेलन से प्रेरित होकर, मेरे छोटे बेटे ने राज्य में निवेश करने का फैसला किया। उसने संभावनाओं का पता लगाया और टिहरी झील में एक छोटी क्रूज बोट चलाने के वास्ते निविदा के लिए आवेदन किया। 25 आवेदनों में से छह को टीएडीए द्वारा विचार के लिए योग्य पाया गया। मेरे बेटे का आवेदन उनमें से एक था। आवेदन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई।’  मंत्री ने कहा, ‘फिर भी, जैसा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हैं, जो राजनीतिक जीवन में ईमानदारी के लिए कमल की तरह पवित्र रहने की बात करते हैं। मैं अपने बेटे से कहूंगा कि वह अपना आवेदन वापस ले ले, ताकि कोई हम पर उंगली न उठा सके।’

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पशु चिकित्सक लखनऊ में सम्मानित
Next: मालदेवता में आपदा प्रभावितों से मिले मंत्री जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.