Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के पशु चिकित्सक लखनऊ में सम्मानित
  • देहरादून

उत्तराखंड के पशु चिकित्सक लखनऊ में सम्मानित

AltnewsUttarakhand 24/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय पशुचिकित्सा संघ की ओर से इंडियन वेटरनरी जर्नल के सौ वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ यूपी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्साधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसमें उत्तराखंड के पशु चिकित्साधिकारियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला में पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों और उनके निदान की नई तकनीकी ज्ञान पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ की ओर से उत्तराखंड में विशिष्ट कार्यों के लिए डॉ. आरएस नेगी, मुख्य अधिशासी अधिकारी, यूएलडीबी और डॉ. आशुतोष जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल को सम्मानित किया गया। कार्यशाला वेटिको क्विन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की 32 महिला पशुचिकित्साविदों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड से जनपद अल्मोडा में कार्यरत डॉ. रचना टम्टा को मिस उत्तराखंड, मिस स्पेक्टेकुलर आईज एवं पीपल च्वाइस अवार्डस से नवाजा गया। पशुलोक, ऋषिकेश में कार्यरत डॉ. कामिनी बिष्ट को मिस नोर्थ इंडिया और मिस विवेसियस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में उत्तराखंड से डॉ. एनएस नेगी, अध्यक्ष, उत्तराखंड पशुचिकित्सा सेवा संघ, डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. मनीष पटेल, उपाध्यक्ष, नॉर्थ जोन, भारतीय पशुचिकित्सा संघ, डॉ. नमित मोहन, डॉ. जीएस सचदेवा और डॉ. टीपी यादव आदि प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चोरी के दो वाहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: बेटे से कहूंगा क्रूज परिचालन की निविदा बोली वापस ले :  महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.