Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीटीए शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार
  • देहरादून

पीटीए शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार

AltnewsUttarakhand 24/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत राजकीय मानदेय प्राप्त पीटी.ए शिक्षकों ने तदर्थ नियुक्ति और उचित मानदेय दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में पीटीए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज प्रेमनगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ से जुड़े राज्य के शिक्षकों ने शिरकत की और विभिन्न समस्याओं और प्रकरणों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पीटीए शिक्षक विगत कई वर्षों से दस हजार रुपये मात्र मासिक मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। आज के समय में इतने कम मानदेय पर परिवार का भरण पोषण करना संभव नहीं है।

इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और सरकार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सरकार उनकी मांग को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिस कारण सभी शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि वहीं दूसरी ओर सरकार अतिथि शिक्षकों और नवोदय विद्यालय के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर 40 हजार करने पर विचार कर रही है, जिससे शिक्षको में विसंगति उत्पन्न न हो। सरकार का इस प्रकार का भेदभाव पूर्ण व्यवहार उचित नहीं है। सरकार को अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मानदेय प्राप्त लगभग 140 पी.टी.ए शिक्षको का भी मानदेय बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष विकास पांथरी, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील नेगी, गगनदीप रावत, विजय गैरोला, सत्रुघन, नितिन जोशी, मीना नेगी, दीपाली तोमर, दीपिका पुंडीर आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन से कांग्रेस का चेहरा हुआ बेनकाब:  धामी
Next: चोरी के दो वाहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.