Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 20 सितंबर से शुरू होगी एम्स में हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा
  • देहरादून

20 सितंबर से शुरू होगी एम्स में हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा

AltnewsUttarakhand 25/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी। बीते शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ के अधिकारियों ने एम्स ऋषिकेश का दौरा किया और जानकारी हासिल कर इसकी विशेषता समझी। पीजीआई चंडीगढ़ के डीडीए ने हेलीपैड पर मरीजों को रिसीव करने के तरीके, इसके सूचना तंत्र, कॉल और मरीज अटैंड सिस्टम के तकनीकी पहलुओं को भी जाना। एम्स ऋषिकेश के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा 20 सितंबर को एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। यह हेली एंबुलेस सेवा समूचे उत्तराखंड के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। दौरे के दौरान एम्स ऋषिकेश के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर पीजीआई चंडीगढ़ के उप निदेशक पंकज राय (आईएएस) को हेली एम्बुलेंस सेवा के संचालन सम्बंधित सभी जानकारियों से अवगत कराया। दोनों संस्थानों के उच्चाधिकारियों ने इस विषय पर व्यापक चर्चा की और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इसे लाभकारी बताया। पीजीआई चंडीगढ़ के उप निदेशक ने एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड और ट्रामा सेंटर स्थित हेली एंबुलेंस मेडिकल सर्विस के कंट्रोल रूम में सिस्टम के संचालन की जानकारी हासिल की। हेली एम्बुलेंस सेवा के इंचार्ज और एम्स के ट्रॉमा सर्जन डॉक्टर मधुर उनियाल ने हेली एंबुलेंस मेडिकल सर्विस के स्ट्रक्चर, इसके सूचना तंत्र, कार्यप्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकियां बताईं। इससे पूर्व 6 मार्च को मेरठ से असेंबल्ड हेली एम्बुलेंस का एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर लैंडिंग और टेकऑफ के साथ ही मरीज को ट्रामा सेंटर तक लाने-ले जाने का सफल ट्रायल हो चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से संचालित होने वाली इस स्वास्थ्य सेवा के उद्घाटन को लेकर संस्थान उत्साहित है। इस अवसर पर हेली एम्बुलेंस सेवा के समन्वयक, नर्सिंग ऑफिसर शशिकांत सहित अन्य मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात“ कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना
Next: बढ़ा भत्ता और अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे कांग्रेस के पूर्व विधायक गोदियाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.