Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्टोन क्रशर में साझेदार बना डेढ़ करोड़ का चूना लगाया
  • देहरादून

स्टोन क्रशर में साझेदार बना डेढ़ करोड़ का चूना लगाया

AltnewsUttarakhand 26/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पहले उत्तराखंड और फिर असम व नागालैंड में स्टोन क्रशर कारोबार में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर दून के व्यक्ति से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर पर डालनवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी गोविंदनगर, रेसकोर्स ने शिकायत की। कहा कि वह उन्होंने अपनी फर्म ‘रूद्रा एसोसिएट’ में हजरत बिलाल को साझेदार बनाया। आरोप है कि बिलाल ने खुद को तकनीकी विशेषज्ञ बताते हुए क्रेशर के लिए एक मशीन की सिफारिश की थी। 23.5 लाख रुपये में खरीदी मशनी के स्टालेशन में कई लाख रुपये खर्च करवा दिए। इसके बाद पता आरोपी बिलाल ने काम छोड़ दिया। पीड़ित ने किसी अन्य इंजीनियर को दिखाया तो पता लगा कि मशीन वर्षों पुरानी है। इसके बाद आरोपी नहीं माना। बिलाल ने बिष्ट को असम और नागालैंड में स्टोन क्रेशर लगाने के लिए भी दबाव बनाया। आरोप है कि वहां क्रशर लगवाने के लिए मिन्टू ककोती, पंकज अग्रवाल निवासी असम और अभिषेक नाम के व्यक्ति से मिलवाया। आरोप है कि वहां भी एक करोड़ से अधिक का निवेश किया। प्लांट चलने पर पीड़ित को उससे बाहर निकाल दिया गया। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून ग्रामर स्कूल और इंडियन स्कूल जीते
Next: सेल लगाकर ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े बेचने वालों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.