Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शेयर ट्रेडिंग का झांसा दे 43 लाख की ठगी में शामिल आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून

शेयर ट्रेडिंग का झांसा दे 43 लाख की ठगी में शामिल आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 27/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम थाना देहरादून पुलिस ने सूरत गुजरात से साइबर धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी रुड़की, हरिद्वार निवासी पीड़ित के साथ 43 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में की गई है। आरोपी से जुड़ा गैंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म, विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर स्टॉक ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश की पोस्ट डालकर लोगों को ठगते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि रुड़की निवासी पीड़ित की शिकायत बीते जून महीने में केस दर्ज दिया गया। पीड़ित को इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। उसमें शेयर ट्रेडिंग में कमाई का झांसा दिया गया। पोस्ट में दिए गए लिंक के जरिए पीड़ित एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद आरोपी गैंग ने पीड़ित को अच्छा मुनाफ कमाने का लालच दिया। एक वेबसाइट देते हुए उस पर लॉगइन बनाने को कहा। उसमें पेन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी अपलोड कराई गई। इसके बाद शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर पीड़ित से कुल 43.11 लाख रुपये ठगे गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच की। इस दौरान ठगी में शामिल समीर दिलावर पटेल (20 वर्ष) निवासी सूरत, गुजरात को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, बैंक खाते का एसएमएस अलर्ट नंबर और चेक बुक बरामद हुई। आरोपी मिले बैंक खातों में ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्म के कैशियर ने लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए, केस दर्ज
Next: एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.