Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा की सफलता को जिलों को सौंपी जिम्मेदारी
  • देहरादून

यात्रा की सफलता को जिलों को सौंपी जिम्मेदारी

AltnewsUttarakhand 06/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस की श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का द्वितीय चरण 12 सितंबर को सेवादल कार्यकर्ताओं की ओर से ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक बैठक में जिलों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।  प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान पदाधिकारियों से बातचीत की गई और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को दिशानिर्देश जारी किए गए। यात्रा के पहले चरण की शुरूआत 24 जुलाई को हरकी पैडी हरिद्वार से की गई थी। अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा मार्ग में आई दैवीय आपदा के चलते सीतापुर में यात्रा को विराम दे दिया गया था। 12 सितंबर से यात्रा सीतापुर से ही प्रारंभ होगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा करेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, महेन्द्र सिंह नेगी, नवनीत सती, गिरीश पपनै, अमरजीत सिह, अवधेश पंत, सुलेमान अली, दिनेश चौहान, मोहित उनियाल, हेमा पुरोहित, नरेशानंद नौटियाल, नीरज त्यागी, जसविन्द सिंह गोगी, विकास नेगी, सुरेन्द्र सिंह, विशाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ठेका कर्मचारियों के समर्थन में आए स्थाई कर्मचारी
Next: राजकीय कार्मिकों को आरएसएस की शाखाओं में जाने की अनुमति देना असंवैधानिक: कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.