Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रधानाचार्य की भर्ती को किया स्थगित, शिक्षक नहीं इससे संतुष्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानाचार्य की भर्ती को किया स्थगित, शिक्षक नहीं इससे संतुष्ट

AltnewsUttarakhand 10/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। शिक्षकों के भारी दबाव की वजह से सरकार ने प्रधानाचार्य की भर्ती को स्थगित तो कर दिया है, लेकिन शिक्षक फिलहाल इससे संतुष्ट नहीं है। राजकीय शिक्षक संघ का कहना है कि प्रधानाचार्य के पद शतप्रतिशत प्रमोशन के पद है। इसमें विभागीय सीधी भर्ती कराना बिलकुल गलत है। इस मुद़दे पर दो सितंबर से जारी आंदोलन के भविष्य को लेकर संघ की बुधवार दोपहर होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी में अंतिम निर्णय किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि भर्ती को स्थगित करने के बजाए उसे तत्काल निरस्त करे। प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रमोशन की कार्यवाही शुरू की जाए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे ही शिक्षक ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए क्रमिक अनशन पर बैठ गए थे। दोपहर भर्ती को स्थगित करने की सूचना लेकर अपर निदेशक-माध्यमिक डॉ. मुकुल कुमार सती धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थगित करने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में प्रवक्ता और एलटी कैडर के शिक्षकों को समान रूप से अवसर देने के लिए वर्तमान नियमावली को संशोधित करने का निर्णय किया गया है। लिहाजा शिक्षक आंदोलन वापस लेकर अपने स्कूलों में शिक्षा को सुचारु बनाने में सहयोग करें।
शिक्षकों ने डॉ. सती को दो टूक कहा कि शिक्षक संघ भर्ती को स्थगित नहीं बल्कि निरस्त कराने के लिए आंदोलन कर रहा है। शिक्षकों को रुख देकर डॉ. वहां से वापस अपने कार्यालय लौट गए। धरना स्थल पर शिक्षकों ने भर्ती स्थगित होने से उपजी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। संघ के मीडिया प्रभारी प्रणय बहुगुणा ने बताया कि संघ ने फिलहाल आंदेालन जारी रखने का निर्णय किया है। कल बुधवार को दोपहर प्रांतीय, मंडलीय और जिला कार्यकारिणियों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। कल की बैठक में होने वाले फैसले के आधार पर ही संघ आगे बढ़ेगा। मंगलवार को 11 शिक्षक डॉ. हेमंत पैन्यूली, रविशंकर गुसाईं, अर्जुन पवार, नरेश भट्ट, डॉ. विवेक पांडेय, नमिता पाठक, रेखा धनिक, ममराज सिंह चौहान, आलोक रौथान, गिरीश जोशी, कुलदीप कंडारी क्रमिक अनशन पर बैठे।
धरने में राजकुमार चौधरी, जगदीश बिष्ट, लक्ष्मण, सजवान, नवेंदु मठपाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डा गोकुल मर्तोलिया,अर्जुन पवार, डा विवेक पाण्डेय, नमिता पाठक, नरेश भट्ट, हिमांशु पांडे, दीप्ति पांडे, गिरीश कांडपाल, रश्मि पाण्डेय, संगीता जोशी, हेमलता जोशी, विजेता बिष्ट, भागीरथी महरा, संजीव कुमार, अनिल कड़ाकोटि, अनुराग यादव, नरेंद्र परवाल, खीम सिंह रजवार आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनियमित परिसीमन को संशोधित करने की मांग को लेकर धरना
Next: उत्तराखंड में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मस्जिदों से छेड़ा अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.