Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री को बताए बिना हो रहे तबादले, अटेचमेंट, प्रमोशन
  • देहरादून

मंत्री को बताए बिना हो रहे तबादले, अटेचमेंट, प्रमोशन

AltnewsUttarakhand 10/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में कर्मचारियों के तबादले, सम्बद्धीकरण और पदोन्नति के मामलों को विभागीय मंत्री के संज्ञान में नहीं लाया जा रहा है। इस पर विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के स्तर से सख्त नाराजगी जताई गई है। मंत्री के प्रमुख निजी सचिव जेसी गुणवंत की ओर से निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन को पत्र लिख कर इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई है। साफ किया गया है कि यदि भविष्य में इस तरह का कोई भी आदेश किया गया, तो ऐसे आदेश स्वत: ही निरस्त समझे जाएंगे। पत्र में दो टूक स्पष्ट किया गया है कि विभागाध्यक्ष के स्तर से खुद ही आदेश किए जा रहे हैं। इन आदेशों के लिए न तो विभागीय मंत्री का अनुमोदन लिया जा रहा है। न ही आदेश उनके संज्ञान में लाए जा रहे हैं। आदेश जारी किए जाने के बाद भी उन्हें जानकारी के लिए भी विभागीय मंत्री के पास नहीं भेजा जा रहा है। इस पर गहरी नाराजगी जताई गई है। निर्देश दिए गए कि भविष्य में किए जाने वाले आदेश का पहले अनुमोदन लिया जाए। आदेश होने के बाद उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए विभागीय मंत्री के कार्यालय से बाकायदा ईमेल आईडी भी निदेशक को भेजा गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला खदान में पर्यावरण प्रबंधन पर दिया जोर
Next: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.