Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रास्ते में मलबा और पत्थर डंप करने की एसडीएम से शिकायत
  • देहरादून

रास्ते में मलबा और पत्थर डंप करने की एसडीएम से शिकायत

AltnewsUttarakhand 10/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। तहसील के ग्राम छुटऊ के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी और थानाध्यक्ष चकराता को एक ज्ञापन सौंप कर गांव के रास्तों और प्राकृतिक स्रोत के समीप एक व्यक्ति द्वारा मलबा और पत्थर डाले जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी और थानाध्यक्ष चकराता को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज चकराता में तैनात एक शिक्षक ने पेयजल स्रोत, रास्तों व छानियों के पास मलबा और पत्थर डंप करा दिए हैं। इस मलबे और पत्थरों के कारण गांव के जलस्रोत, पाइपलाइन, पशु चराई और कृषि भूमि को भारी नुकसान हो रहा है। बताया कि ग्रामीणों ने पूर्व में भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए मामले का समाधान करा दिया था। इसके बाद बीते आठ सितंबर को फिर से चोरी छिपे रात के समय दोबारा मलबा डाल दिया। मलबा बारिश से बहकर ग्रामीणों के खेतों में जा सकता है, इससे फसलों और खेतों को नुकसान होाग। ग्रामीणों ने मलबा डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान जयदत्त, राजेंद्र जोशी, अर्जुन दत्त, केशव दत्त, रणवीर सिंह, विरेंद्र, अनिल जोशी, लाखीराम जोशी, कपिल जोशी, केशवानंद, धनी दास, साईबू, विद्यादत्त, रिंकेश, फकीरा, गोपाल, रणवीर, सुशील, खजान सिंह, मनीराम आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक ही रात में छह घरों में चोरों का धावा
Next: पार्किंग मामले में हाईकोर्ट ने हरिद्वार प्राधिकरण और निगम से जवाब मांगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.