Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
  • हरिद्वार

एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 13/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   लक्सर के फतवा गांव की राधा पुत्री अमरनाथ की शादी अक्टूबर 2019 में लक्सर के रामपुर रायघटी निवासी हरविंदर से हुई थी। आरोप है कि हरविंदर और उसके परिजन दहेज में मिली बाइक से संतुष्ट नहीं थे और कार की मांग कर रहे थे। राधा के परिजनों ने विरोध किया तो उन्होंने राधा से मारपीट शुरू कर दी। पिछले दिनों उन्होंने राधा को बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। वह पैदल चलकर मायके पहुंची। राधा ने भिक्कमपुर चौकी और लक्सर कोतवाली में शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसएसपी हरिद्वार को शिकायती पत्र भेजा था। एसएसपी के आदेश पर लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि राधा के पति हरविंदर, ससुर रामलाल, सास सुरेश देवी, देवर अंकित, ननद सोनिया व शशि, पति के चाचा चमन और चाची मुनेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिस उत्तराखंड के ऑडिशन 15 सितंबर को
Next: पोकलैंड ऑपरेटर ने फंदा लगाकर दी जान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.