Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से जौनसार के दस मोटरमार्ग बंद, लोग परेशान
  • देहरादून

बारिश से जौनसार के दस मोटरमार्ग बंद, लोग परेशान

AltnewsUttarakhand 13/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। जौनसार-बावर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को दस मोटर मार्ग बंद रहे। मार्गों के बंद होने से स्थानीय लोग परेशान रहे। उन्हें मुख्य मार्गों तक पहुंचने के लिए बारिश के बीच पैदल आवाजाही करनी पड़ी। क्षेत्र का पुरोड़ी-रावना-डामटा मुख्य मार्ग बंद रहने से क्षेत्र की बड़ी आबादी गांवों में फंसी रही। मार्ग बंद होने से कई किसानों की नगदी फसल भी गांव में ही पड़ी रह गई। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ। लोक निर्माण विभाग चकराता का टुंगरा संपर्क मार्ग 20 जून से बंद है। इस मार्ग से जुड़े लोगों के लिए लागापोखरी संपर्क मार्ग से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को लोनिवि चकराता के पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटर मार्ग, सिलिखड्ड-सुनोई-पेनुवा मोटर मार्ग चार दिन से, क्यारपुल-कोटा-मयूंडा मोटर मार्ग दो दिन से दो जगह, सारनी मोटर मार्ग, रोटा-अटाल मोटर मार्ग, प्लासू-बागिया-डाडु मोटर मार्ग तीन जगह, रडू-मुंधोल मोटर मार्ग तीन जगह, कुंनावा-डांडा मोटर मार्ग तीन जगह, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कालसी का बाड़वाला-जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग तीन जगह छह दिन से बंद है। मार्ग बंद होने से दस हजार से ज्यादा की आबादी अपने गांवो में फंसी रही। जो अपने पास के त्यूणी चकरा, लाखामंडल, क्वासी, सहिया आदि के बाजारों, ब्लॉक और तहसील मुख्यालय तक जाने में भी लोगों को परेशानी हुई। जरूरी काम से जाने वाले ग्रामीणों को पैदल ही मुख्य मार्ग तक आना पड़ा। किसानों को भी फसलों को मंडी पहुंचाने में परेशानी हुई। लोक निर्माण विभाग चकराता के अधिशासी अभियंता ललित कुमार गोयल ने कहा कि विभाग ने सभी मार्गों पर जेसीबी लगाई हुई है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से बार-बार मलबा आने से मार्ग खुलने में परेशानी हो रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एम्बुलेंस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
Next: तीन बाल श्रमिकों को किया मुक्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.