Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 15 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज होगा
  • देहरादून

15 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज होगा

AltnewsUttarakhand 14/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नगर पालिका मुनिकीरेती में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसके तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली, मैराथन, स्वच्छता अभियान, डस्टबिन वितरण और बैठकें की जाएंगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 15 सितंबर को स्वच्छता प्रतिज्ञा कार्यक्रम, 16 को रामझूला दर्शन महाविद्यालय के समीप विशेष स्वच्छता अभियान, 17 को स्वच्छता जनजागरूकता रैली, 18 सितंबर को पर्यावरण मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु शिविर, 19 को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मैराथन, 20 को भद्रकाली एवं हनुमान मंदिर में सफाई अभियान, 21 को वेस्टू आर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता, 22 को तपोवन बाईपास मार्ग में ब्लैक स्पॉट में विशेष स्वच्छता अभियान, 23 को डोर टू डोर गीले-सूखे कूड़े को घर में ही अलग करने के लिए जागरूकता अभियान, 24 को होटल, आश्रम संचालकों के साथ बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए जागरूकता बैठक, 25 को महिला पर्यावरण मित्रों और स्कूली बालिकाओं के द्वारा कूड़ा न फैलाने और पॉलीथिन हटाने के लिए जागरूकता रैली, 26 सितंबर को गंगा किनारे घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान, 27 को आरआरआर सेंटर में एकत्रित सामग्री का वितरण, 28 को राफ्टिंग व्यवसाइयों के साथ स्वच्छता बैठक, 29 को रेहड़ी और दुकानदारों को डस्टबिन वितरण, 30 को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने हेतु जागरूकता रैली, 01 अक्तूबर को सोर्स सेग्रीगेशन का डोर टू डोर सर्वे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो अक्तूबर गांधी जयन्ती के मौके पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, सोर्स सेग्रीगेशन के स्वच्छता चैंपियनों, बेस्ट पर्यावरण मित्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को वृहद स्तर पर सफल बनाने हेतु स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर, स्कूली बच्चे, स्थानीय दुकानदार, रेहड़ी विक्रेता, राफ्टिंग व्यवसाई, होटल, आश्रम संचालकों को आमंत्रित किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंग नहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर घटी जल की मात्रा
Next: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए दून में शुरू हुई गौकथा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.