Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डांडी कांठी क्लब 17 को मनाएगा जागर संरक्षण दिवस
  • देहरादून

डांडी कांठी क्लब 17 को मनाएगा जागर संरक्षण दिवस

AltnewsUttarakhand 15/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। डांडी कांठी क्लब की ओर से इस बार भी 17 सितंबर को लोक कला और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जागर संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। इसमें अलग-अलग विधाओं में उल्लेखनीय काम करने वाले दस लोगों को राज्य वाद्य यंत्र सम्मान और पांच लोगों को डांडी कांठी रत्न से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने बताया कि क्लब लगातार लोककला और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने में जुटा है। समय-समय पर अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए खेल प्रतियोगिताएं, लोक महोत्सव और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृति को संजोये रखने के लिए संकल्परत है। बताया कि जागर संरक्षण दिवस संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसमें उत्तराखंड संस्कृति के विभिन्न विधाओं के पारंगत कलावंतों की ओर से प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस मौके पर सचिव कृष्णानंद भट्ट, प्रकाश बडोनी, प्रीतम सिंह रावत, सुनील सजवाण, दिनेश शर्मा, डॉ. राकेश काला, मीडिया प्रभारी सुदर्शन सिंह कैंतुरा, सरोप रावत, विनोद असवाल, विजय बहुखंडी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘बालिका आत्मरक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Next: हिंदी दिवस पर कविता गोष्ठी का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.