Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेरणादायक गीत आंसमा का इशारा का लोकार्पण
  • देहरादून

प्रेरणादायक गीत आंसमा का इशारा का लोकार्पण

AltnewsUttarakhand 18/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नई शिक्षा नीति पर आधारित प्रेरणादायक गीत आंसमा का इशारा का लोकार्पण बुधवार को हुआ। इस गीत के जरिए कौशल विकास को प्रोत्साहित करने एवं स्वयं को विकसित करने की भावना को उजागर किया गया है। बुधवार को देहरादून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, डॉ. विवेक सिंह व समाजसेवी जय कुमार तिवारी ने संगीतज्ञ डॉ. उषा कटियार की मधुर आवाज से सजे प्रेरणादायक गीत आंसमा का इशारा का लोकार्पण किया। डॉ. उषा कटियार ने कहा कि उनके इस गीत का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल यथा कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य,योग, कराटे, कम्प्यूटर तकनीकी आदि में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने एवं स्वयं को विकसित करने की भावना को उज़ागर करना है। गीत में कुछ भाव सकारात्मकता, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठा, स्वयं के हुनर को पहचानकर आगे बढ़ने और कामयाबी को हासिल करने पर बल दिया है। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि एनसीईआरटी उत्तराखंड देहरादून में संगीत प्रवक्ता एवं साहित्यकार डॉ. उषा कटियार की यह रचना सभी स्कूली बच्चों को ऊर्जावान एवं दायित्वों के प्रति संवेदनशीलता हेतु प्रेरित करने के साथ ही स्वयं के विकास, राष्ट के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का भाव जागृत करेगी। गीत का संगीत संयोजन पुष्पेंद्र सिंह, कोरस में सहयोग कार्तिकेय एवं पल्लवी नौटियाल ने किया है। मौके पर मशहूर शायर आलम मुसाफिर, कार्तिकेय कटियार, श्रुति कटियार, मनोज नेगी, स्मिता कंडवाल उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मरीजों को राहत, डॉक्टरों ने 10 दिन के लिए टाली हड़ताल
Next: तालाबंदी पर श्रीदेव सुमन कैंपस कॉलेज में हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.