Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैंपस कॉलेज में धरना-प्रदर्शन में धक्का-मुक्की
  • देहरादून

कैंपस कॉलेज में धरना-प्रदर्शन में धक्का-मुक्की

AltnewsUttarakhand 19/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। छात्रसंघ समारोह की अनुमति की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सुबह कैंपस के प्रशासनिक भवन में ताला भी जड़ा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट से बलपूर्वक हटाकर बामुश्किल ताला खोला। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के बीच पदाधिकारी और कार्यकर्ता भवन के गेट के बाहर ही सुबह से दोपहर तक धरने पर बैठे रहे। गुरुवार सुबह छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे सांकेतिक धरने का ऐलान किया था, लेकिन अचानक 10:30 बजे के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ कैंपस कॉलेज के प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगा दिया। कैंपस निदेशक और अन्य प्रोफेसर के भवन में कैद होते ही पुलिस हरकत में आई। भवन के गेट पर जमे छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने जबरन हटाया। इसको लेकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल सभी को गेट से हटाने के बाद भवन का ताला खोला। ताला खुलने के बावजूद छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता गेट पर ही जमे रहे। उन्होंने छात्रसंघ समारोह की अनुमति देने की मांग को लेकर दोपहर करीब एक बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसी बीच किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को आंदोलन के लिए रणनीति बनाई जा रही है। मांग पूरी होने तक छात्रसंघ पदाधिकारी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 31 ग्राम स्मैक संग बाइक सवार गिरफ्तार
Next: साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.